PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी पहुंचे PM मोदी, CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पलेट ने किया स्वागत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Varanasi Visit: मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में छठवीं बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो द‍िवसीय दौरे पर दोपहर 1.30 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल सह‍ित भाजपा पदाध‍िकार‍ियों ने उनका भव्य स्‍वागत कि‍या.

काशी में पीएम बरेका में ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे और इस मंच से नारी वंदन संशोधन विधेयक को लेकर अपनी बात रखेंगे. इस दौरान मंच पर काशी में मह‍िलाएं भी मौजूद रहेंगी. वहीं अरबों की योजनाओं का वह लोकार्पण, श‍िलान्‍यास भी करेंगे.

पीएम मोदी पहुंचे बरेका गेस्‍ट हाउस

दोपहर 2.15 बजे पीएम नरेन्‍द्र मोदी बरेका में अपने गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां उन्‍होंने कुछ देर व‍िश्राम करने के साथ ही पार्टी के पदाध‍िकार‍ियों से मुलाकात की. थोड़ी देर बाद वह बरेका स्‍थि‍त आयोजन स्‍थल जाएंगे और वहां जनसभा को संबोधि‍त करेंगे.

Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This