PM Modi Varanasi Visit: BHU में बोले पीएम मोदी, काशी में करने वाले तो केवल महादेव…!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर हैं. आज उनके वाराणसी दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं की सौगात पूर्वांचल की जनता को देंगे. पीएम मोदी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में आयोजित एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में काशी के गौरव का उल्लेख किया और कहा कि काशी का स्वरूप फिर से संवर रहा है, ये गौरव की बात है. आगे उन्होंने कहा कि हम सब तो निमित्त मात्र हैं, काशी में करने वाले तो केवल महादेव हैं. जहां महादेव की कृपा हो जाती है, वह धरती ऐसे ही समृद्ध हो जाती है.

कालतीत है काशी

बीएचयू में पीएम मोदी ने संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि महमना के इस प्रांगण में आप सब विद्वानों और खास तौर से युवा विद्वानों के बीच आकर ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने का अनुभव प्राप्त हुआ. काशी कालतीत है समय से भी प्राचीन कही जाती है. इसकी पहचान हमारी युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है.

देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे युवा

पीएम मोदी ने बीएचयू में कहा, ”जिस काशी को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है. ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है, गौरव की अनुभूति भी कराता है और यह विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में सभी युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

भारत को एक निर्णायक दिशा देगा विश्वनाथ धाम

पीएम मोदी ने कहा कि काशी के युवा अमृतकाल में  देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. पिछले 10 साल में विकास की जो यात्रा काशी ने की है वह अनूठी है. पिछले 10 वर्षों में काशी बहुत बदली है. उन्होंने कहा कि हम तो निमित्त मात्र हैं करनेवाले तो महादेव हैं. उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम भारत को एक निर्णायक दिशा देगा भारत को एक उज्जवल भविष्य की ओर लेकर जाएगा. आज यही हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि काशी के बारे में संपूर्ण जानकारी पर आज यहां दो बुक भी लांच की गई है. पिछले 10 वर्ष में काशी ने विकास की जो यात्रा तय की है, उसके हर पड़ाव और यहां की संस्कृति का वर्णन इन बुक में भी किया गया है.

Latest News

Happy Holi 2026 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों से अपने प्रियजनों को दें होली की शुभकामनाएं, खुशियों से भर जाएगा जीवन

होली 2026 के मौके पर अपने दोस्तों और परिवार को भेजें दिल से लिखे शुभकामना संदेश, शायरी और WhatsApp स्टेटस. यहां पढ़ें और कॉपी करें खास Holi Wishes.

More Articles Like This

Exit mobile version