वाराणसी पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने जमकर खेली होली

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
वाराणसी में शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज सकुशल अदा करवाने के बाद आज पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पुलिस लाइन के अंदर होली खेली. पुलिस लाइन में होली खेलने के बाद आरआई उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में वाराणसी पुलिस के जवान बसों में इकट्ठा होकर सबसे पहले पुलिस कमिश्नर आवास पहुँचे.
यहां सभी ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को गुलाल और अबीर लगाया, इसके बाद वाराणसी पुलिस विभाग के सभी आल्हा अधिकारी पुलिस लाइन के मैदान में पहुँचे और होली का जश्न मनाया. इस दौरान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी.
होली संपन्न करवाकर मनाते हैं जश्न 
बता दें कि वाराणसी पुलिस लाइन की होली पूरी पूर्वांचल में मशहूर है. यहां सभी तैयारियां पुलिस कर्मी करते हैं. होली को सकुशल सम्पन्न करवाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी जमकर जश्न मनाते हैं.

कई वर्षों से हो रहा है आयोजन 

पुलिस लाइन में यह आयोजन कई वर्षों पुराना है. इसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहते हैं और होली का जश्न मनाते हैं.

Latest News

रूस से तनाव के बीच यूरोपीय संघ आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ाएगा सुरक्षा, भारत पर भी पड़ सकता है असर

EU Arctic Security: आर्कटिक क्षेत्र में यूरोपीय संघ सुरक्षा मजबूत करेगा. इसके लिए संघ ने नई रणनीति पेश की...

More Articles Like This

Exit mobile version