प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी: PM मोदी के दौरे से पहले CM योगी जाएंगे अयोध्या, करेंगे तैयारियों की समीक्षा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या जाएंगे. सीएम अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. वह निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. 30 दिसंबर को पीएम मोदी का अयोध्या दौरा संभावित है.

प्रधानमंत्री यहां एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं. साथ ही कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं. इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है. परियोजनाओं पर काम की गति बढ़ाई गई है। रात-दिन मानीटरिंग की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा परियोजनाओं को पीएम के आने तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

गुरुवार को सीएम योगी अयोध्या दौरे पर रहेंगे
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर रहेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पहले तैयारियों की समीक्षा करने यहां आ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में हनुमानगढ़ी पर दर्शन-पूजन, राम लला का दर्शन करेंगे. राम मंदिर निर्माण कार्य देखने जा सकते हैं. संत-महंतो से मुलाकात कर सकते हैं. चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. इसके बाद सीएम अफसरों के साथ अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

जाने कितने समय तक अयोध्या में रहेंगे सीएम
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग साढ़े चार घंटे अयोध्या में रहेंगे. वह साढ़े 11 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे. पौने 12 बजे हनुमानगढ़ी पर दर्शन करेंगे. 11.50 बजे राम लला का दर्शन-पूजन करेंगे. 12 बजे राम मंदिर निर्माण को देखने जाएंगे. 1 बजे तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. इस दौरान सीएम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट का भी निरीक्षण करेंगे. एक बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे. डेढ़ बजे से आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे. 3 बजकर 5 मिनट पर संत-महंतों से मुलाकात करेंगे. 4.05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version