राज्यसभा चुनावः सपा के रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी ने भरा नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः बुधवार को समाजवादी पार्टी के दो राज्यसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. धनराज नथवानी और रामगोपाल यादव को सपा ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है.

धनराज, झारखंड में बीजेपी से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे हैं. वे रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक भी हैं. नथवानी परिवार अंबानी परिवार और पीएम मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है.

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी घोषित कर चौंका दिया है.

रामगोपाल यादव पार्टी की वैचारिक और संगठनात्मक निरंतरता का चेहरा हैं, जबकि धनराज नथवानी की पहचान राजनीति के पारंपरिक दायरे से बाहर कारोबारी, खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा चेहरे की है. वह, उद्योगपति और राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी के पुत्र हैं.

धनराज रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं और गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं. उन्होंने लंदन के रीजेंट बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कॉर्पोरेट लॉ और पब्लिक रिलेशन मैनेजमेंट में एमबीए किया है. खेल, वन्यजीव, पर्यटन और सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version