Ram Mandir निर्माण सिर्फ सनातनियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे संसार के लिए गर्व की बात, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने दिया बड़ा बयान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Ayodhya: हिंदू धर्म में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि इस दिन सालों बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजित होंगे. पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी. इसको लेकर सनातन धर्म के अनुयायियों में खुशी का माहौल है.

इस बीच स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सिर्फ सनातनियों के लिये ही नहीं, बल्कि पूरे संसार के लिए गर्व का समय है की प्रभु राम 2024 में अपने निवास में पधार रहे हैं. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रभु राम समरसता के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा है कि आज सभी वर्ग के लोग प्रभु राम के रंग में रंग गए हैं. उन्होंने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज ने प्रभु राम के मंदिर निर्माण हेतु संघर्ष प्रारंभ किया था.

राम मंदिर के आंदोंलन के वक्त को याद करते हुए स्वामी ब्रह्मचारी ने कहा कि साल 1992 के कारसेवकों का सपना साकार हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का सपना पूरा हो रहा है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सभी लोग अपनी सुविधा से प्रभु राम का दर्शन करने अयोध्या अवश्य जाएं. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत बदल रहा है क्योंकि प्रभु राम टेंट से निकल कर अपने महल में आ रहे हैं. जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया वह समाप्त हो गए. जिन्होंने प्रभु राम का झंडा उठाया आज वह चमक रहे हैं.

Latest News

आज का सुविचार 22 अगस्त 2026: दिन की शुरुआत इन अनमोल विचारों के साथ करें, सकारात्मक सोच से बदल सकती है जिंदगी

Aaj Ka Suvichar 22 August 2026: हर सुबह नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आती है. पढ़ें आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार और सकारात्मक सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करें.

More Articles Like This