Sambhal News: मूसलाधार बारिश बनी आफत, घरों की छत गिरने से 3 मरे, कई दबे

Sambhal News: कुदरत का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हिमाचल प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में मानसून का भयानक रुप देखने को मिला है. बुधवार को यूपी के संभल में हुई मूसलाधार बारिश ने तीन लोगों की जिंदगी ले ली. पिछले 12 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई मकानों की छतें गिर गई. छत के नीचे लगभग बीस लोग दब कर घायल हो गए, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है.

3 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को संभल जिले में लगभग 12 घंटों से ज्यादा हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया. बहजोई क्षेत्र के धनारी पट्टी में एक घर का पूरा परिवार सो रहा था तभी बारिश के कारण छत की मकान उनके ऊपर गिर गई, जिसके नीचे दबने से बाप और उसकी 3 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसकी पत्नी और दूसरी बेटी बुरी तरह घायल हैं. पड़ोसीयों ने मां-बेटी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है.

हादसा में 17 से ज्यादा लोग हैं घायल
नखासा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में एक और दर्दनाक हादसा हो गया. यहां भी बारिश के कारण छत गिरने से 70 साल की बुजुर्ग महिला दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. ऐसी ही घटनाएं सिरसी, असमोली और पंवासा में भी हुईं हैं, जहां करीब 12 घरों की छत गिरने से लगभग 17 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. आपको बता दें कि अबतक सिरसी में 5, असमोली में 3 और पंवासा में 4 घरों की छत गिर चुकी है. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत बचाव का कार्य शुरु किया. हादसे में दबे हुए घायल लोगों को उपचार के लिए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें-

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version