बाराबंकी में धमकी NIA-ATS की टीम, आतंकवादी कनेक्शन की जांच में एक की गिरफ्तारी, घर में छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki NIA ATS Raid: यूपी के बाराबंकी के बदोसराय के खोर एत्महादपुर में NIA-ATS की टीम ने छापेमारी की है. मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे राम लखन के घर पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण एनआइए, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड एटीएस और स्पेशल टास्क फोर्स एटीएफ की टीमों ने छापा मारा.

तीन वाहनों से पहुंची टीम

तीन गाड़ियों से आई टीमों ने घर में मशीनों से तलाशी ली. हालांकि, कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली. टीम ने इससे पूर्व हिंद अस्पताल से राम लखन को हिरासत में ले लिया था.

टीमों के पहुंचने से गांव में मचा हड़कंप

अचानक पहुंची इन टीमों से गांव में हड़कंप मच गया. उनके साथ स्थानीय पुलिस भी थी. इस दबिश के बाद राम लखन की आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चा होने लगी हैं.

दरअसल, रामलखन की मां का सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है, जहां वह भर्ती हैं. सूत्रों के मुताबिक, टीम ने वहां पहुंचकर उसको वहां से गिरफ्तार किया है, इसके बाद उसके घर पर दबिश दी है.

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि रेड तो हुई है, लेकिन कारण क्या है और रामलखन की क्या भूमिका है, इसका पता नहीं चल सका है. स्थानीय स्तर से भी जांच कराई जा रही है.

Latest News

रामगढ़ताल में गूंजी खिलाड़ियों की हुंकार, 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

गोरखपुर के रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गय. 20 राज्यों के 273 से...

More Articles Like This

Exit mobile version