Sawan 2024: श्रावण के पहले सोमवार को सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले ही दिन वाराणसी पहुंचे। सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदियोगी के दर्शन किए। बाबा के गर्भगृह में जाकर षोडशोपचार पूजन कर लोककल्य़ाण की कामना की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण से श्री काशी विश्वनाथ धाम अन्न सेवा वैन को भी रवाना किया। मंदिर के भोजनालय में बने भोजन को यह पांच वैन हॉस्पिटलों और संस्कृत विद्यालयों में पहुंचाएगी।

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल के चरणों में भी लगाई हाजिरी

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके पूर्व काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की भी विधि विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। लोकसभा चुनाव के उपरांत मुख्यमंत्री पहली बार काशी पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, रवींद्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

सीएम ने बाबा के भक्तों का किया अभिवादन

बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर जलाभिषेक करने आए भक्तों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिवादन किया। वहीं सीएम को देखकर बाबा के भक्तों ने भी हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। सोमवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रशासन, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे श्रावण मास में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भक्तों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाए।
Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This