UP News: लखनऊ के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं थाईलैंड की लड़कियां

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. जहां के पॉश इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जानकारी होने के बाद पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी में विदेशी लड़कियां और पुरुष मिले हैं. फिलहाल सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला शहर के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में प्रसिद्ध मेदांता अस्पताल के पास अलखनंदा इन्क्लेव का है. जहां विदेशी महिलाओं का सैक्स रैकेट चल रहा था. मंगलवार सुबह इसकी भनक पड़ोसियों को लगी और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ. छापेमारी के दौरान पुलिस को फ्लैट में थाईलैंड की लड़कियों के साथ युवक भी मिले.

आपको बता दें कि लखनऊ की सोसायटी में ऐसे कथित सेक्स रैकेट से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आ रहा है. जिसमें कुछ युवतियों को देखा जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि यह युवतियां ना तो अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की और ना ही पुलिस के सामने किसी तरह की कोई घबराहट दिखाई. फिलहाल पुलिस इन लड़कियों से देह व्यापार की गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है. तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों बूंदाबांदी की संभावना

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version