शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट, यूपी STF और लखनऊ पुलिस ने बहन के साथ दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः लखनऊ के कैफे ऑनर शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में नागपुर से दबोच लिया है. गिरफ्तारी के समय श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और सहयोगी तनवीर भी मौजूद थे, उन दोनों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है.

बताया जा रहा है आगरा पहुंचने के बाद श्रद्धा फ्लाइट से नागपुर निकल गई थी. आगरा में होटल से जिस टैक्सी गाड़ी में श्रद्धा बैठी थी, वहीं से पुलिस को सुराग मिलता गया और उसका पीछा करते हुए पुलिस ने उसे नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना हजरतगंज में 9 अक्टूबर को दर्ज शिवा शर्मा की हत्या के मामले में श्रद्धा दुबे को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास लगातार किया जा रहा था.

प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, चालक दानिश एवं रश्मि दुबे पर 50,000 का इनाम भी घोषित किया गया था. मंगलवार को सूचना के आधार पर  को लखनऊ पुलिस एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस के सहयोग से तीनों इनामी आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया.

मालूम हो कि शिवा शर्मा की मां ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया था. वहीं, श्रद्धा दुबे ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया था कि शिवा ने आत्महत्या की थी. दोनों पक्षों के दावों के बीच अब पुलिस की जांच और आरोपियों से होने वाली पूछताछ अहम होगी, क्‍योंकि तभी तस्‍वीर साफ हो पाएगी कि शिवा की हत्‍या की गई या उसने सुसाडइ किया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version