श्री कल्कि धाम: पीएम मोदी द्वारा पूजित पवित्र शिलाओं की भूगर्भ स्थापना कल, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती कराएंगे अनुष्‍ठान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Shri Kalki Dham: यूपी में संभल जनपद स्थित श्री कल्कि धाम (Shri Kalki Dham) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा पूजित पवित्र शिलाओं की भूगर्भ स्थापना 11 जून 2025 को सुबह 10 बजे की जाएगी. यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज (Sadanand Saraswati Maharaj) के सान्निध्य और मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा.
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थिति रहेगी. इस कार्यक्रम को सनातन धर्म की परंपरा, संस्कृति और आस्था के पुनः जागरण के रूप में देखा जा रहा है. सभी धर्मप्रेमियों, श्रद्धालुओं और मीडिया संस्थानों से आयोजकों ने अनुरोध किया है कि वे इस महापर्व को अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचाने में सहयोग करें. संवाददाता और छायाकारों को आमंत्रित किया गया है कि वे कार्यक्रम की कवरेज कर इस ऐतिहासिक पल को जन-जन तक पहुंचाएं.
यह आयोजन सनातन धर्म की परंपरा, संस्कृति और आस्था के पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है. क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल है. 2024 में पीएम मोदी ने कल्कि धाम में शिलादान किया था, उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) भी मौजूद रहे थे.
Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version