गोरखपुर में बोले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन- कांग्रेस को देश की 140 करोड़ जनता पर भरोसा नहीं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bjp Padyatra: बुधवार को नितिन नवीन गोरखपुर पहुंचे. भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ की अगुवाई करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बार-बार लॉन्च करने से साफ है कि रॉकेट ही नहीं, कांग्रेस का लॉन्चिंग पैड भी खराब है.

2027 के चुनाव में साफ हो जाएगी सपा

एसआईआर को लेकर विपक्ष पर तंज कसते हुए नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को उन तीन करोड़ घुसपैठियों की चिंता अधिक है, जिन्हें एसआईआर में बाहर किया गया है. उन्हें देश की 140 करोड़ जनता पर भरोसा नहीं है. भाजपा ने अपने काम के दम पर जनता का विश्वास जीता है और इसी भरोसे के आधार पर 2027 का चुनाव भी जीतेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी.

विपक्षी नेता मैदान छोड़कर भाग गए थे

नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और सपा के दोनों कथित युवराज अपनी हार की कमियों से सीखने के बजाय ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं. उन्होंने इसे उनकी नाकामी का प्रमाण बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर खुली चुनौती दी थी, लेकिन विपक्षी नेता मैदान छोड़कर भाग गए थे.

More Articles Like This

Exit mobile version