आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: बस 30 फीट गहरी खाई में पलटी, 15 यात्री घायल

Must Read

Agra: उत्तर प्रदेश में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गई. हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए. यह हादसा बुधवार तड़के करीब चार बजे के आस- पास हुआ. बस में 50 यात्री थे. सुबह का समय होने की वजह से अधिकांश सो रहे थे. हादसे के बाद चीख- पुकार मच गई. यह घटना आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में हुई.

बस के पलटने से तेज धमाके की आवाज हुई

फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 26.400 पर तेज गति से चल रही बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी. बस के पलटने से तेज धमाके की आवाज हुई. जिसे सुनकर आस- पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम को सूचना दी.

यात्रियों ने बताया कि नशे में था बस चालक

ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस के मुताबिक, यात्रियों ने बताया कि बस चालक नशे में था. बस की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी. हादसे के बाद यात्रियों की नींद टूटी तो उन्हें अंधेरे में खाई में पलटी बस दिखी. हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए. घायलों में ज्यादातर कानपुर के निवासी हैं.

इन्हें भी पढें. पाकिस्तान ने फिर दी परमाणु परीक्षण की धमकी, एक्सपर्ट बोले- ‘उसकी बस की बात नहीं’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This