दिल्ली: दरियागंज इलाके में गिरा मकान, तीन लोगों की मौत की खबर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से हादसे की खबर सामने आई है. यहां भीड़भाड़ वाले एक इलाके में एक पुराना मकान जमींदोज हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य में जुट गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फायर की गाड़ियां

मिली जानकारी के अनुसार, दरियागंज इलाके में बुधवार को करीब 12.10 बजे एक पुरानी जर्जर मकान गिर गया. इसके मलबे में दबने तीन लोगों की मौत होने की खबर है. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत और बचाव का काम शुरू किया.

बताया जा रहा है कि सद्भावना पार्क के पास सिटी वॉल बार्डर पर स्थित यह इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी. इमारत में मौजूद तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों के नाम ज़ुबैर,  गुलसागर और तौफीक हैं. तीनों को घटनास्थल से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डीडीएमए सहित नगर निगम के के अधिकारी घटनास्थल पर राहत और बचाव के काम में जुट गए हैं. मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मालूम हो कि दरियागंज दिल्ली राजधानी का काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है. पुरानी दिल्ली का यह इलाका बेहद घनी आबादी वाला है.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This