UP News: संगम नगरी से अयोध्या जाना होगा आसान, सांसद मेनका गांधी ने दी बड़ी सौगात; जानिए

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sultanpur News, आशुतोश मिश्रा/सुल्तानपुर: शहर में अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर गोलाघाट से टेढुई मार्ग फोरलेन होगा. बुधवार को सांसद मेनका गांधी ने 67 करोड़ की इस परियोजना की बटन दबाकर जनता को सौगात दिया. वहीं, रामपथ गमन पर हरियाली बनाए रखने का सांसद मेनका गांधी ने इंजीनियरों को अल्टीमेटम दिया है.

जानकारी दें कि इस दौरान सांसद मेनका गांधी ने कहा कि हमारा सुल्तानपुर पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे सुंदर शहर बन जाए इसलिए आहिस्ता-आहिस्ता हर कोशिश की जा रही है. आज शासन और सारे विधायकों द्वारा मिलकर यह चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है. जिसका टेंडर भी निकला है और यह चौड़ीकरण अब शुरू होगा. सांसद मेनका गांधी ने कहा कि एक तरफ से चौड़ीकरण का कार्य किया जाए और पेड़ की कटाई भी एक ही तरफ हो ताकि ज्यादा पेड़ न कटे.

उन्होंने कहा मुझे बहुत दुःख होता है जब एक भी पेड़ काटता है. वहीं, सांसद मेनका गांधी जिला पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंची. यहां पर आए हुए जोड़ों को उन्होंने आशीर्वाद दिया. मेनका गांधी ने कहा आज से करीब 30 साल पहले मैंने पीलीभीत में सामूहिक विवाह शुरू किया था. मैं आभारी हूं इस सरकार की इस कार्यक्रम को आगे बढ़ावा दिया. पिछली बार जब मैं आई थी तब 250 बच्चों का विवाह कराके मैं गई थी. मैं चाहती हूं कि हर दफा ऐसे ही हो. इसमें जो लड़कियों के घर के ऊपर जो बोझ आता है वह खत्म हो जाता है और लड़कियों को अच्छे-अच्छे वर मिल जाते है.

इस कार्यक्रम को लेकर समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत में सामूहिक विवाह के आयोजन में सांसद मेनका गांधी मुख्य अतिथि हैं. आज 251 जोड़ों के विवाह का आयोजन किया गया. जो भी शासनादेश है जो व्यवस्था दी गई है वह दी जा रही है. 51 हजार की धनराशि अनुबंध है जिसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. शासनादेश में जो वस्तुएं निर्धारित है वह दी जाती है. 6 हजार का जो आयोजन होता है आप को क्या करना है कैसे करना है वह सब स्टेप बाई स्टेप सब डिसाइडेड है.

यह भी पढ़े:

संसद सुरक्षा चूक पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने कड़ी जांच की मांग की, जानिए किसने क्या कहा?

Latest News

Bihar: पटना के मनेर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, गोली लगने से थानाध्यक्ष भी घायल

Patna: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई. इससे...

More Articles Like This