Swami Prasad Maurya: विवादों के स्वामी का बड़ा बयान, अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने को बताया सही

Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SP Leader Swami Prasad Maurya: कल सपा ने खुद को राम भक्त बताने के लिए राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय पर राम मंदिर का पोस्टर लगवाया था, जिस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर भी थी. वहीं, आज विवादों के स्वामी और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या इस पूरे किए धरे पर पानी फेर दिया है. विवादित बयान देते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाना सही फैसला था. इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. फिलहाल, ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद ने सेल्फ गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा…

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा, “जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, बिना न्यायपालिका के किसी निर्देश के अराजक तत्वों ने जो तोड़-फोड़ की थी, उसपर तत्कालीन सरकार ने संविधान की, कानून की रक्षा के लिए उस समय जो गोली चलवाई थी, वह सरकार का अपना कर्तव्य था. उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया था.” दरअसल, सपा नेता ने तत्कालीन सपा सरकार द्वारा कारसेवकों पर गोली चलाने के फैसले को सही बताया.

लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का लाभ लेना चाहती है भाजपा

आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है, न कि निर्माण का आदेश भाजपा सरकार ने दिया है. भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का लाभ उठाना चाहती है. देश में बेरोजगारी बढ़ी है, शिक्षा का निजीकरण हो गया है, बेतहाशा महंगाई है, लेकिन भाजपा लोगों को असल मुद्दों से भटका रही है.

पहले भी दे चुके विवादित बयान

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्या का ये कोई पहला विवादित बयान देते रहे हैं. उन्होंने साधु-संतों को आतंकी बताया था. इससे पहले उन्होंने मां लक्ष्मी के लिए कहा था कि कौनसी ऐसी महिला है हिसे एक से अधिक हाथ होते हैं. सपा मौर्या के बयानों से किनारा करती रही है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This