शिक्षक दिवस पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगी बड़ी सौगात, जानिए योगी सरकार का प्लान

Teachers Day 2023: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के 18,381 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने की तैयारी है. इस स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र रोचक ढंग से ग्राफ व चित्रों के सहारे पढ़ सकेंगे. प्रदेश के 2,09863 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किया जाएगा.

सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर इनफार्मेशन-कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी (आइसीटी) लैब की भी स्थापना की जाए. शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मान समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

आपको बता दें कि अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी जारी किए हैं. निर्देश में इस बात का जिक्र है कि प्रत्येक जनपदों में जहां विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, बीआरसी पर आइसीटी लैब और परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट का वितरण किया जाना हो उसकी सूची बना ली जाए और अन्य तैयारियों को पूरा कर लिया जाए.

उल्लेखनीय है कि स्कूलों के विभिन्न रजिस्टर को डिजिटल करने का काम पूरा किया जा चुका है. अब प्रदेश के शिक्षकों को टैबलेट मिलने के बाद उपस्थिति, मिड डे मिल साथ ही अन्य जानकारी शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा पाएंगे. आपको बात दें कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी हो जा चुकी है. लोक भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन और यूट्यूब चैनल के माध्यम से जिलों में देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें-

BJP Jan Ashirwad Yatra In MP: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच में भरेंगे चुनावी हुंकार, जन आशीर्वाद यात्रा को करेंगे रवाना

Latest News

Ayodhya Deepotsav: भव्य शोभायात्रा के साथ दीपोत्सव का दिव्य आगाज, देखे मनमोहक तस्वीरें

Ayodhya Deepotsav 2026: राम की नगरी अयोध्या में दीपों का महापर्व दीपोत्सव एक बार फिर अपने दिव्य और भव्य...

More Articles Like This

Exit mobile version