परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, जानिए क्या कहा?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: विधायक खेल कुंभ के तहत विधानसभा के 23 न्याय पंचायतों में हो रही खेल प्रतियोगिताओं के दौरान सोमवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दुबहड़ में पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया। परिवहन मंत्री ने फीता काट कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

इस दौरान लोगों ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान क्रिकेट में भरसड़ विजेता व घोड़हरा की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में घोड़हरा विजेता व दुबहड़ की टीम उपविजेता रही। सौ मीटर दौड़ में मनी प्रकाश भारती, करण पासवान व अंकुर कुमार, दो सौ मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार, शैलेंद्र कुमार भारती व रानू रावत, चार सौ मीटर दौड़ में अनुज, मुहम्मद शेख व अनूप गोंड क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं, गोला फेंक में दुबहड़ के करण, आकाश व यशराज चौधरी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजित खिलाड़ियों को परिवहन मंत्री ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की खेलो इंडिया आदि तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा, खेल कुंभ के तहत पूरे विधानसभा के न्याय पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें परंपरागत खेलों के साथ ही शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कराटे व नौकायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। सभी प्रतियोगिताएं 28 जनवरी तक होंगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे, ग्राम प्रधान प्रभात पांडेय, प्रधान श्रीभगवान यादव, प्रधान विनोद राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित दुबे, धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version