UP By-Election: मतदान के समय रामलला के दरबार में होंगे सीएम योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP By-Election: यूपी में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बनी है. उपचुनाव के लिए पांच दिन तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया. अब सोमवार से चुनाव प्रचार थम गया है. बुधवार को मतदान होना है. इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे.

20 नवंबर को जब प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा होगा, उस समय सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे. सीएम यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं.

विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
हालांकि, मुख्यमंत्री के आगमन का अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी रामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने के साथ हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दरबार में भी माथा टेकेंगे. मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे.

सीएम ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में कीं सभाएं
यूपी में जहां उपचुनाव की गहमागहमी है, वहीं साथ ही झारखंड व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई है. तीनों चुनावों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 दिन तक चुनाव प्रचार किया है. इस दौरान उन्होंने 37 जनसभाएं व दो रोड शो किए. यूपी उपचुनाव में भी उन्होंने पांच दिन तक एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कर मतदान की अपील कीं.

Latest News

UP: आज अमित शाह की मौजूदगी में तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का पूरा कार्यक्रम

Amit Shah Lucknow visit: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच भाजपा शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन...

More Articles Like This

Exit mobile version