UP: रोजगार महाकुंभ का CM योगी ने किया शुभारंभ, युवाओं को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आगाज राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का शुभारंभ किया है. कार्यक्रम में सीएम युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे.

युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है योगी सरकार– श्रम मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद 2017 तक जितने कारखाने रजिस्टर नहीं हुए, उससे कहीं ज्यादा 2017 के बाद सीएम योगी के शासनकाल में पंजीकृत हुए हैं. उन्होंने कहा कि योगी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है.

इस महाकुंभ में देश की बहुचर्चित कंपनियों में करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है. आठवीं पास से परास्नातक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवा इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. सेवायोजन विभाग की निदेशक नेहा प्रकाश ने बताया कि देश-विदेश की 100 से अधिक नामी कंपनियों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे. रोजगार महाकुंभ में तीन मंचों के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यतानुसार, शहर व प्रदेश के साथ ही विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे.

रोजगार कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों के साथ युवाओं की सीधी बातचीत होगी. कंपनियां ऑन-स्पॉट इंटरव्यू और प्लेसमेंट ड्राइव करेंगी. प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को प्रदेश की प्रगति, नई औद्योगिक नीतियों और कौशल विकास मॉडल की झलक मिलेगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This