UP News: ऊर्जा मंत्री AK शर्मा ने किया जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने वीरवार (6 नवंबर) को एटा के मलावन गांव में स्थित जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री को प्लांट के संचालन और उसकी कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

इसी महीने कामर्शियल विद्युत उत्पादन होगा शुरू

ऊर्जा मंत्री ने कहा, विद्युत विभाग के कर्मचारियों के समर्पण और ईमानदारी से अपने दायित्वों को पूरा करने के चलते यूपी जल्द ही विद्युत उत्पादन मामले में आत्मनिर्भर बनेगा. उन्होंने कहा कि जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट की 660 मेगावाट क्षमता की प्रथम यूनिट से इसी महीने कामर्शियल विद्युत उत्पादन शुरू हो जायेगा.

12 हजार 320 करोड़ की लागत की परियोजना

ऊर्जा मंत्री ने परियोजना को लेकर बताया कि 12 हजार 320 करोड़ की लागत से पूरी कराई जा रही इस परियोजना में बिना किसी समस्या और देरी के कार्यों को पूरा किया गया है. इसके लिए 4 हजार कार्मिक और विद्युत विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं. ऊर्जा मंत्री ने थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान ये भी कहा कि इस यूनिट से कुल 31.68 मि0यू0 विद्युत उत्पादन होगा. 660 मेगावाट इस यूनिट से साल 2024 से कार्मशियल प्रोडक्शन की शुरुआत भी होगी. जिससे प्रदेश को कुल 1920 मेगावाट क्षमता की बिजली मिलना शुरू हो जाएगी.

प्लांट में 4 हजार कर्मचारी कार्यरत

ऊर्जा मंत्री ने कहा, ” इस यूनिट में 4 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं. जिसमें 300 कार्मिक विद्युत विभाग के और 200 लोग के करीब वेन्डर्स और ठेकेदार हैं. इस यूनिट से कामर्शियल उत्पादन शुरू होने में अब कोई भी संदेह नहीं है. सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी आधारित यह पावर प्लांट पर्यावरण मानक के अनुरूप होने के साथ ही जीरो लिक्विड डिस्चार्ज होगा.”

शुरू हुई OTS सेवा

ऊर्जा मंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के बकाए बिल, चोरी के मामले और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 8 नवंबर से ओटीएस शुरू की गई है ये दिसंबर के अंत तक चलेगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version