UP: आजम के पत्र पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- अंदरूनी कलह से जूझ रही सपा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने आजम खां द्वारा लिखे पत्र को लेकर बयान दिया. डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा अंदरूनी कलह से जूझ रही है. उसके पास अब कोई एजेंडा नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा अराजकतत्वों, गुंडों और षड्यंत्रकारियों का साथ दिया है. ऐसे ही लोगों को बढ़ावा दिया है.

दरअसल, आजम खान के हवाले से एक पत्र लिखा गया है. इस पत्र में इंडिया गठबंधन पर मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है. कहा गया है कि मुसलमानों पर इंडिया गठबंधन को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी. अन्यथा, मुस्लिमों को भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

आजम खां ने यह भी कहा कि रामपुर में हुए जुल्म और बर्बादी का मुद्दा संसद में उतनी ही मजबूती से उठाया जाना चाहिए, जितना संभल का मुद्दा उठाया गया. रामपुर के जुल्म और बर्बादी पर इंडिया गठबंधन की खामोशी तमाशाई बनी रही. मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने का काम करता रहा.

Latest News

सत्य और श्रेष्ठ व्यवहार से ही होता है जीवन का कल्याण: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, परमार्थ सहज है, व्यवहार कठिन है। अपकीर्ति वाला मनुष्य जीवित...

More Articles Like This

Exit mobile version