हॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका: दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का निधन, पुलिस प्रमुख की भूमिका से मिली पहचान

Washington: हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का सेंट्रल पॉइंट, ओरेगन में स्थित उनके घर पर 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया. सायफर का थिएटर, ब्रॉडवे, टीवी और हॉलीवुड सिनेमा में अपनी अदाकारी का जादू चला. अपने दशकों लंबे और शानदार करियर में उन्होंने कई ऐसे किरदार गढ़े जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए.

सिनेमा और कला जगत को अपूरणीय क्षति

उनके जाने से सिनेमा और कला जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है. दुनिया भर में उनके प्रशंसक और फिल्म उद्योग के सह-कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. जॉन सायफर का जन्म अमेरिका में हुआ था. अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान, उन्होंने ब्रॉडवे के थिएटर मंचों से लेकर बड़े पर्दे और लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं.

‘सिंड्रेला’ में प्रिंस क्रिस्टोफर की भूमिका

उनकी बेहतरीन अदाकारी और दमदार उपस्थिति ने कला जगत पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है. जॉन सायफर के छोटे पर्दे का सफर साल 1957 में शुरू हुआ, जब उन्होंने फेमस म्यूजिकल शो ‘सिंड्रेला’ में प्रिंस क्रिस्टोफर की भूमिका निभाई थी. इस शो में मशहूर अभिनेत्री जूली एंड्रयूज उनके साथ मुख्य भूमिका में थीं. इस किरदार में उनकी शानदार अदाकारी ने उन्हें रातों-रात दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया और उनके सफल अभिनय करियर की मजबूत नींव रखी.

मशहूर नाटकों में खूब नाम कमाया

ब्रॉडवे और थिएटर जगत में अपनी खास पहचान बनाए रखी. उन्होंने मैन ऑफ ला मांचा’, ‘द नाइट ऑफ द इगुआना’ जैसे मशहूर नाटकों में खूब नाम कमाया. खासतौर पर ‘1776’ में थॉमस जेफरसन के किरदार में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था. उन्हें मुख्य रूप से ‘हिल स्ट्रीट ब्लूज़’ में पुलिस प्रमुख फ्लेचर डेनियल की भूमिका के लिए जाना जाता था.

इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में निकली तिरंगा यात्रा, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखें नजारा

Latest News

श्रद्धा से किया गया श्राद्ध देता है पूर्ण फल: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, श्राद्ध में श्रद्धा और विश्वास के साथ पितरों के लिये...

More Articles Like This

Exit mobile version