UP Politics: ‘गुंडई और अराजकता का है इतिहास…’, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला हमला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Politics: यूपी में विधानसभा चुनाव के आयोजन में अभी करीब 6 महीने का समय बाकी है. हालांकि, राज्य के राजनीतिक दलों ने अभी से ही चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है. पार्टियों के नेता लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं तो वहीं, राजनीतिक बयानबाजियों में भी तेजी आ गई है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने समाजवादी पार्टी को अराजकता फैलानी वाली पार्टी बताया है. इसके साथ ही उन्होंने सपा पर दलितों पर अत्याचार करने के भी आरोप लगाए हैं.।

भेष बदलकर वोट मांगती है सपाः ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “सपा की हालत वैसे ही है, जैसे रेगिस्तान में जब शुतुरमुर्ग पर खतरा आता है तो वह अपनी चोंच को बालू में डालकर समझता है कि वह पूरी तरह सुरक्षित है. सपा का जो इतिहास है वो गुंडई और अराजकता का है. सपा जब-जब सत्ता में रही, दलितों पर अत्याचार बढ़े है, किसी भी दलित से पूछ लीजिए. सपा भेष बदलकर वोट मांगती है. वो नीला गमछा ही नहीं, पूरे शरीर पर नीला रंग लगा ले, लेकिन जनता सब जानती है.”

मनगढ़ंत आंकड़े दे रही सपा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “सपा अपने नाम से वोट मांगे तो उसकी जमानत जब्त हो जाएगी. ये बहरूपिया बन कर वोट मांगते हैं. दलित महापुरुषों की मूर्तियां, पार्क हम सजा संवार रहे हैं. सबका साथ-सबका विकास पर हमारी सरकार काम करती है. गरीबो को मुख्यधारा में लाने का हम काम कर रहे हैं. विपक्ष जितना झूठ बोले 2027 में वो जीतने वाले नहीं हैं. बीजेपी सरकार में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्तियां टूटने का अखिलेश जो आंकड़ा दे रहे हैं, वो मनगढ़ंत हैं. उसे उनकी सोशल मीडिया टीम ने बनाया है.”

माफियाओं को प्रमोट करती रही है सपाः डिप्टी CM

सपा के खिलाफ लगे पोस्टरों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “ये सच है, सब जानते हैं. सपा माफियाओं को प्रमोट करती रही है. सपा बहु-बेटियों की इज्जत पर हाथ डलावाने का काम करती रही है. जनता सब समझती है. मायावती दलितों की नेता हैं. सबको याद है कि सपा ने मायावती के साथ क्या किया. सपा वाले ये डॉ. अम्बेडकर को भू-माफिया बताते थे.”

More Articles Like This

Exit mobile version