UP: लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में इंद्रदेव की मेहरबानी, मौसम हुआ कूल-कूल, 55 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: यूपी में मानसून में मजबूती देखने को मिल रही है. सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में शानदार बारिश हुई. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं मध्यम तो कहीं भारी वर्षा हुई. सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक पानी बरसा. राजधानी लखनऊ सहित दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई. शानदार बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिम बंगाल में बने नए कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून की सक्रियता बढ़ी है. सोमवार दोपहर तक सोनभद्र में सबसे अधिक 147.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. बरेली में 141, प्रयागराज में 126, रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84 और शाहजहांपुर में 80.2 मिमी वर्षा हुई.

55 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के 55 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है. विभाग के मुताबिक, दोबारा सक्रिय हुआ मानसून 20 अगस्त तक प्रदेश में बारिश कराता रहेगा. सोमवार के लखनऊ सहित आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया और गर्मी बेहाल लोगों को काफी सुकून मिला.

Latest News

Bihar Unique Crime: 200 शराब बोतलों के साथ ‘घोड़ा’ गिरफ्तार, तस्करों की VIP डिलीवरी देख पुलिस भी रह गई दंग!

मोतिहारी में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है. पुलिस ने घोड़े के जरिए उत्तर प्रदेश से 52.560 लीटर विदेशी शराब लाने की कोशिश कर रहे राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है.

More Articles Like This