Up: प्रदेश के 60 जिलों में आज चलेंगी तेज हवाएं, हो सकती है बूंदाबांदी, इन जिलों में…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Of Up: यूपी में मानसून से पहले हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला रही है. तेज हवा और बूंदाबांदी का यह दौर दो दिन और जारी रहेगा. इसके बाद गर्म पछुआ हवा फिर झुलसाते हुए लोगों की बेचैनियों को बढ़ाएगी. इस बदलाव से अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर सहित प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर तेज हवा संग बूंदाबांदी हुई. इससे मौसम ठंडा हो गया और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट रही. बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा. वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 5 जून तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने के आसार हैं. इसके बाद प्रदेश में पछुआ हवा चलने के संकेत हैं. इससे अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक उछाल आएगा.

इन जिलों में वज्रपात और बूंदाबांदी की चेतावनी

सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version