UP Weather: यूपी के मौसम पर Biperjoy का इफेक्ट, Lucknow, कानपुर से लेकर गोरखपुर तक झूमकर बरसे मेघ

UP Weather: चक्रवात बिपरजॉय का असर पूरे यूपी में देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो रही है. मंगलवार की रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश से तमाम शहरों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं. बारिश के चलते जहां, आम जनमानस की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है. यूपी की राजधानी समेत आसपास के इलाकों कानपुर, कानपुर देहात, छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा, सिकंदरपुर, सौरिख और गुरसहायगंज सहित तमाम हिस्सों में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

ये भी पढ़े:- Anupam Kher ने Satish Kaushik की बेटी से किया वादा, ली भविष्य संवारने की जिम्मेदारी

बता दें कि मंगलवार को ही आसमान में बादलों का आवाजाही शुरू हो गई थी और बारिश के आसार नजर आने लगे थे. इसी बीच देर रात नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के जिलों में बारिश पहले ही हुई और इसके बाद लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक के हिस्सों में देर रात बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. आईएमडी की मानें तो इस हफ्ते छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Latest News

‘जब मौका आया तो वे दोनों…,’ सूर्यकुमार यादव की T20 कप्तानी छिनने पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Suryakumar Yadav Captaincy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते दिन आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम...

More Articles Like This

Exit mobile version