IMD Rain Alert: UP में मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Must Read

UP Weather Update Today: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और बिहार में जमकर बरसात देखने को मिल रही है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट हुआ है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ों पर जमकर बारिश हो रही है. जिसका असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला है. लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

पूर्वी यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे तक मानसून पूर्वी यूपी में ज्यादा एक्टिव रहेगा. मौसम विभाग ने आज बरेली, पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर बारिश गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
वहीं अगर बात की जाए पश्चमी यूपी की तो मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, हरदोई, उन्नाव समेत लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर और उन्नाव में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः अविश्वसनीय! पोस्टमार्टम से ठीक पहले जिंदा हो गया युवक, डॉक्टर-परिजन सब हैरान…

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This