अविश्वसनीय! पोस्टमार्टम से ठीक पहले जिंदा हो गया युवक, डॉक्टर-परिजन सब हैरान…

Must Read

Amazing News: यूं ही नहीं कहा जाता एमपी अजब है सबसे गजब है, बल्कि यहां आए दिन अजब गजब मामले भी सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला निवाड़ी जिले से सामने आया है. जहां एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आया और उसे इलाज के बाद डॉक्टर जब जवाब दे दिए, तो परिजन उसे मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए. जहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम से पहले चेक किया तो वह जिंदा निकला. यह देख डॉक्टर और परिजन सब हैरान हो गए.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील का है. जहां के मनिया मनेथा गांव के रहने वाला राहुल अपने घर से लड़कर ससुराल पत्नी के पास पहुंचा था. जहां पत्नी और साले से भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद वह शराब पीकर रेलवे स्टेशन पहुंचा और स्टेशन से निकल रही मालगाड़ी के सामने लेट गया. जिससे उसके पैर व सिर में चोट आई.

घायल अवस्था में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था. झांसी में डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताकर ग्वालियर के लिए रेफर किया था. जिसके बहाद परिजन ग्वालियर ना ले जाकर झांसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. इसके बाद परिजन राहुल को लेकर घर आ रहे थे. तब राहुल के शरीर में कोई हलचल न होने पर मृत समझकर परिजन पोस्टमार्टम के लिए ले गए.

युवक को मृत समझ जब परिजन पोस्टमार्टम के लिए ले गए. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जब डॉक्टर ने एम्बुलेंस में जाकर घायल युवक को चेक किया तो वह जीवित था. इसके बाद फिर से राहुल को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

ये भी पढ़ेंः चंद्रयान-3 की सफलता के बाद हाथ में तिरंगा लेकर सीमा हैदर ने खोला व्रत, फिर जारी किया एक वीडियो

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This