UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पर लगी ब्रेक से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मई जून के महीने जैसे धूप निकलने से पूर्वांचल और बुंदेलखंड के हिस्सों में सूखे जैसे हालात हो चुके हैं. बारिश की उम्मीद लगाए किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिख रही है. किसानों की फसल चौपट होने की कगार पर है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 05 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और रिमझिम बारिश की शुरुआत होगी.

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल और बुंदेलखंड के हिस्सों में मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा और रिमझिम बारिश का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्य बारिश की संभावना जताई है. बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज यानी 5 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर ,हमीरपुर और महोबा में हल्की से मध्य बारिश संभावना जताई है.

आगामी 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाक के मुताबिक आज से आगामी 3 दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यूपी के ललितपुर, झांसी, जालौन, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर ,वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर ,अमेठी,लखनऊ ,हरदोई ,शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत लखीमपुर खीरी ,सीतापुर ,बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर ,बस्ती ,अंबेडकर नगर ,संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज ,कुशीनगर और देवरिया में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बंपर उछाल, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए कीमत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version