UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 3 दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी बारिश तो कभी धूप देखने को मिल रहा है. फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप निकलने के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड और पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम प्रभावित हो रहा है. आज पूर्वी यूपी के चित्रकूट, प्रयागराज में भारी बारिश की संभावना है.

जानिए मौसम का हाल
बता दें कि उत्तर प्रदेश में मानसून विदाई की कगार पर है. जाते-जाते मानसून आंख मिचौली खेल रहा है, जिसके चलते कहीं बारिश तो कहीं धूप देखने को मिल रहा है. फिलहाल पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है वहीं आज 2, और 4 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

5 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में दबाव बना हुआ है. 24 घंटे के अंदर यह दबाव उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेगा. जिसके चलते पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. फिलहाल प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला पांच अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी के झांसी, जालौन, औरैया, इटावास कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकीस बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Crime News: देवरिया में दो गुटों में खूनी झड़प, 6 लोगों की हत्या; इलाके में तनाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version