वाराणसी से आजमगढ़ जाना होगा आसान, बनेंगे 7 नए रेलवे स्टेशन; सर्वे का काम पूरा

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi-Azamgarh Rail Route: ट्रेन से आजमगढ़ से वाराणसी जाना अब आसान होने जा रहा है. आजमगढ़-वाराणसी रेल मार्ग का आखिरकार फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा कर लिया गया है. इसके लिए बकायादा इंजीनियरों ने खाका तैयार कर लिया है. अब खाका के अनुसार रेलवे लाइन बिछाने का काम किया जाएगा. इस रेल नेटवर्क को आजमगढ़ के आगे गोरखपुर के नेटवर्क से जोड़ने की भी तैयारी है.
इसके लिए रेलवे के इंजिनियरों ने कुल 89 किलोमीटर की नई रेललाइन बिछाने का खाका तैयार किया है. जैसे ही ये रेल लाइन तैयार हो जाएगी आजमगढ़ से वाराणसी की कुल रेल से दूरी 95 किमी रह जाएगी और किराए के तौर पर प्रति यात्री करीब 65 रुपये खर्च करने होंगे.

सर्वे का काम पूरा 

जानकारी दें कि पहले इस रूट के लिए प्री सर्वे किया गया था. अब इसके बाद फाइनल सर्वे कर लिया गया और इस तरह परियोजना डीपीआर की ओर बढ़ने लगी है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस परियोजना में कुल एक हजार करोड़ रुपये लगेंगे. इतना ही नहीं इसी परियोजना के अतर्गत सठियांव (आजमगढ़) और दोहरीघाट (मऊ) के बीच बिछने वाला 34 किमी का रेलखंड भी है. आपको बता दें कि पहले से ही 1319 करोड़ की लागत वाले दोहरीघाट-सहजनवा (गोरखपुर) रेलखंड का निर्माण किया जा रहा है.

इस रूट पर लगी मुहर 

आपको बता दें कि सर्वे के बाद सराय रानी रेलवे स्टेशन से औड़िहार को जोड़ने के लिए नई रेललाइन बिछाने की योजना है, यह नई रेल लाइन कुल 55 किलोमीटर की होगी. वहीं, सराय रानी से यह आठ किमी. दूर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहले से जुड़ चुका है. साथ में पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल के तहत वाराणसी सिटी स्टेशन से औड़िहार स्टेशन पहले जुड़ा है. ये दूरी कुल 32 किलोमीटर है. यानी जैसे ही आजमगढ़ सीधे वाराणसी और गोरखपुर रेल नेटवर्क से जुड़ेगा विकास के नए आयाम खुल जाएंगे.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version