योगी सरकार ने खिलाड़ियों को दिया दीपावली गिफ्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: योगी सरकार पूर्वांचल में खेल की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं डबल इंजन सरकार वाराणसी में क्रिकेट के लिए इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण करा रही है। खिलाड़ियों को डॉ.भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल,लालपुर में खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं की सौगात दी गई है। अब खिलाड़ियों के रहने, कैंप व प्रतियोगिताओं के दौरान रुकने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। योगी सरकार ने बालक-बालिकाओं के लिए हॉस्टल तथा हॉकी मैच देखने के लिए पवेलियन का निर्माण कराने के साथ ही अन्य सुविधाएं प्रारंभ कराई हैं। हॉस्टल के निर्माण से वाराणसी से दूर पूर्वांचल के अन्य जिलों की खेल प्रतिभाओं को यहां आकर रहने और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 अक्टूबर को ये सुविधाएं खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित की गई हैं।
योगी सरकार ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को दीपावली के पहले बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को रहने के लिए हॉस्टल और हाँकी प्रेमियों को मैच देखने के लिए बड़े पवेलियन के साथ अन्य सुविधाओं का लोकार्पण 20 अक्टूबर को किया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि डॉ.भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल,लालपुर में 12.99 करोड़ की लागत से 100-100 बेड का बालक और बालिकाओं के लिए अलग अलग हॉस्टल का निर्माण हुआ है। इस हॉस्टल के बनने से  नियमित खिलाड़ियों के साथ ही कैंप और खेल प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के रुकने के लिए सुविधा होगी। इसके साथ ही स्टेडियम में करीब 600 लोगों की क्षमता का दर्शक दीर्घा बनकर तैयार हो गया है। स्टेडियम में चेंजिंग रूम स्टाफ रूम एवं बालक बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स हाल आदि की सुविधाएं भी बढ़ी है।
वहीं, इंटरनेशनल एथलीट नीलू मिश्रा ने बताया कि पूर्वांचल के कई जिलों से बड़ी तादाद में खेल प्रतिभा वाराणसी आती है। अब लड़कों और ख़ास तौर पर लड़कियों के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम लालपुर में बना हॉस्टल खेल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जो खिलाडी सुविधाओं के अभाव के कारण घरों से नहीं निकल पाते थे, योगी सरकार ऐसी खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका दे रही है। ये हॉस्टल समय-समय पर आयोजित होने वाले कैंप और खेल प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगा।हॉकी मैच देखने के लिए दर्शक दीर्घा बनने और अन्य सुविधाओं से नए खिलाड़ियों को मैच देख कर सीखने का मौका मिलेगा, वही खेल प्रेमी मैचों का आनंद ले सकेंगे।
Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version