मिलावट की ‘कड़वाहट’ रोकने के लिए योगी सरकार सख्त

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: प्रकाश पर्व दीपावली की रौनक और मिठास के बीच कहीं मिलावट की कड़वाहट न घुल जाए, इसके लिए योगी सरकार ने मिलावटखोरी को सामाजिक अपराध मानते हुए नकली सामान और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। त्योहार पर आम जनता की सेहत को लेकर गंभीर योगी सरकार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नकली व मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही हैं। खाद्य विभाग छापेमारी की कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं पेय पदार्थ को ज़ब्त, नष्ट और सैंपल इकठ्ठा की है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी करके 3463 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त और 1509 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट किया है। इसकी अनुमानित कीमत 9,49,454 है। 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चले अभियान के साथ ही शनिवार को भी से खाद्य विभाग ने बाज़ार और मिलावटखोरों पर कड़ी नजर रखी।
योगी सरकार का साफ निर्देश है कि  कि आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए सरकार मिलावटखोरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए संकल्पित है। खाने में जहर परोसने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सरकार नकेल कस रही है। सहायक आयुक्त खाद्य  एवं सुरक्षा विभाग के कौशलेन्द्र शर्मा ने बताया की मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए 8 अक्टूबर से अभियान चलाया गया है, जिसमे मुख्यतः दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज में बनाये जाने वाले व्यंजन सम्बंधित खाद्य व पेय पदार्थो के अलावा अन्य खाने-पीने की वस्तुओं की जाँच की गई है। इस अभियान में फैक्ट्री से लेकर दुकानों तक छापेमारी की गई है। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि अभियान में अब तक कुल 155 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और 64 छापामारी की कार्यवाही में कुल 77 नमूने इकठ्ठा किये गये हैं। जांच में नमूनों के परिणाम आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
नष्ट की गई खाद्य सामग्री
1509 किलोग्राम खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, पेड़ा, बर्फी, गुलाब जामुन छेना, कलाकंद, पेठा आदि नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3,31,000 है।
 जब्त की गई खाद्य सामग्री
 3463 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई, जिसमें मुख्यतः सरसों का तेल, खाद्य तेल, मूंगफली का तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल, आटा, मैदा, चाय पट्टी ,पीली सरसो सोनपापड़ी, बूंदी, सूजी है जिसकी अनुमानित कीमत 6,18,454 है।
Latest News

‘श्रम और युवा शक्ति को सही दिशा दें तो…’, ‘डेवलप इंडिया’ के विजन पर Bharat Express के मंच से क्या बोले मनसुख मंडाविया?

Mansukh Mandaviya on Viksit Bharat 2047: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित...

More Articles Like This