योगी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित युवा उद्यमी काशी में गंगा में फ्लोटिंग स्क्रीन का करेंगे संचालन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: सनातन के आस्था का केन्द्र काशी पुरे विश्व को धर्म ,अध्यात्म और संस्कृति का संदेश देती है। दिव्य और नव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण के बाद धार्मिक आस्था का जन सैलाब काशी में उमड़ रहा है। काशी की धार्मिक आस्था के केंद्र श्री काशी विश्वनाथ धाम और धरोहरों को समेटे हुए गंगा की लहरों पर फ्लोटिंग स्क्रीन के संचालन करने की तैयारी एक निजी संस्था देव दीपावली से कर रही है। इस फ्लोटिंग स्क्रीन का उपयोग उत्तर प्रदेश ब्रांड प्रमोशन और टूरिज्म प्रमोशन के लिए भी विशेष रूप से किया जाएगा।
योगी सरकार की योजनाओं और विकास को भी पर्यटक गंगा की सैर के दौरान देख सकेंगे। यह गंगा में तैरने वाला अपने आप में पहला फ्लोटिंग स्क्रीन होगा। योगी सरकार पर्यटन उद्योग को बढ़ाने के लिए तेजी से प्रयास कर रही ,इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान देर रही है। जिसके साकरात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। योगी सरकार के इन प्रयासों को देखते हुए उद्यमी काशी में फ्लोटिंग स्क्रीन के संचालन की तैयारी कर रहे है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय आनंद ने बताया कि फ्लोटिंग स्क्रीन पर वाराणसी के इतिहास यहाँ के आस्था के केंद्र श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा’ इस स्क्रीन से उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा।

लगभग 1200 वर्ग फीट की स्क्रीन पहली बार गंगा की धारा के बीच दिखेगी, जिसे घाट पर बैठे सैलानी भी देख सकेंगे। सड़को पर लगे एलईडी स्क्रीन के बाद अब काशी के उत्तर वाहिनी गंगा के प्रवाह के साथ काशी के विकास,धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को फ्लोटिंग स्क्रीन से आत्मसात किया जा सकेगा। सेंचुरी फ्लोटिंग स्क्रीनके जनरल मैनेजर मनीष पांडेय ने बताया कि निषाद समाज को इस मुहीम से जोड़ कर उनको रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उनको अन्य तरह की सहायता भी उपलब्ध कराने का प्लान है । सरकारी और निजी संस्थाओं के विज्ञापन से मिलने वाले आय से सरकार को कर के रूप में राजस्व की प्राप्ति होगा।
Latest News

बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 यात्री सवार, सर्च ऑपरेशन शुरू

Badrinath Helicopter Missing: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां देहरादून-बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्‍टर के क्रैश होने...

More Articles Like This

Exit mobile version