Sunita Williams: फिर टली सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी, तकनीकी खराबी के कारण नहीं लॉन्च हो सका क्रू-10

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी फिर से टल गई है. दरअसल, अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा (Nasa) इन दोनों को वापस लाने के लिए रॉकेट लॉन्च करने वाली थी. लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वो लॉन्च नहीं हो पाया.

लॉन्च होने में बाकी था महज 1 घंटा

12 मार्च, बुधवार को एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ का रॉकेट फाल्कन-9 चार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को लेकर लॉन्च होने वाला था. ये वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जगह लेते. क्रू-10 को लॉन्च होने में 1 घंटा बाकी था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई. नासा और स्पेसएक्स ने इसकी जानकारी दी कि क्रू-10 मिशन के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने को रद्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- होलीः अयोध्या में जुमे की नमाज़ को लेकर तय हुई टाइमिंग, मौलवी ने खुद बताया समय

19 मार्च तक वापस आ सकती हैं सुनीता विलियम्स

अगर स्पेसएक्स तकनीकी खराबी को जल्द ठीक करने में कामयाब हो जाती है तो फाल्कन 9 रॉकेट को इस सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 19 मार्च तक धरती पर वापस आ सकते हैं.

जून में भरी थी उड़ान

बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, जिन्होंने जून में नासा के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट में इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी, वो गतिविधियों के अलावा स्टेशन अनुसंधान, रखरखाव और स्टारलाइनर सिस्टम परीक्षण और डेटा विश्लेषण का समर्थन कर रहे हैं. दोनों अब तक अंतरिक्ष में 281 दिन बिता चुके हैं.

ये भी पढ़ें- CM योगी ने होलिका दहन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानिए क्या कहा?

Latest News

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले टेस्ट डेब्यू में ही लगाया शतक

New Delhi: अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और करियर के...

More Articles Like This

Exit mobile version