Supreme Court: सर्वोच्च अदालत को मिले दो नए जज, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Supreme Court Judges: सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति की गई है. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी दी है. केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को एक्‍स के जरिए सुप्रीम कोर्ट के नए जजों की नियुक्ति की घोषणा की.

अब न्‍यायालय में जस्टिस की संख्‍या पूरी

बता दें कि दोनों जस्टिस के शपथ ग्रहण करने के बाद न्‍यायालय (Supreme Court) में फिर से न्‍यायाधीशों की संख्‍या पूरी हो जाएगी. न्‍यायालय में कुल न्‍यायाधीश 34 हो जाएंगे, जो सुप्रीम कोर्ट में न्‍यायमूर्तियों की स्‍वीकृत अधिकतम संख्‍या है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 जुलाई को दोनों जजों के नामों की सिफारिश की थी. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट कलेजियम के अन्य सदस्य न्‍यायाधीश संजीव खन्ना, बी आर गवई, सूर्यकांत और हृषिकेश राय हैं. वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 32 न्यायाधीश हैं.

राष्ट्रपति मुर्मू ने की जजों की नियुक्ति

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा, “भारत के संविधान के माध्‍यम से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए और भारत के माननीय मुख्‍य न्‍यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में निम्नलिखित लोगों की नियुक्तियां की हैं.” उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें न्‍यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्‍यायमूर्ति आर महादेवन का नाम शामिल है.

एन सिंह मणिपुर से पहले जज

न्‍यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन को शीर्ष अदालत के जजों के रूप में प्रमोट किया गया है. जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने वाले पहले न्‍यायधीश बन गए हैं. वहीं जस्टिस महादेवन वर्तमान में मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश हैं.

ये भी पढ़ें :- India Pakstan Border: जम्मू-कश्मीर ही नहीं, इस राज्य की सीमा से भी भारत में घुस रहे हैं आतंकी; जानिए

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version