Delhi Excise Policy Scam: बीआरएस नेता के कविता को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, नहीं मिली जमानत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरेस्‍ट BRS नेता के कविता को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से झटका लगा है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने के कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया है. हालांकि, धन शोधन निवारण अधिनियम के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया.

साथ ही, के कविता को कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा. एससी ने छह सप्ताह में के कविता की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों को चुनौती दी है.

आप नेताओं को दिए 100 करोड़ रुपये

ईडी ने दावा किया है कि BRS नेता के कविता ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति निर्माण और कार्यान्वयन में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आप के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची थी. इसके लिए आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था.

ये भी पढ़े: Punjab: संगरूर के बाद अब सुनाम में जहरीली शराब गटक गई तीन की जिंदगी

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This