Himachal: टिहरी के समीप खाई में गिरी जीप, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हिमाचल: हिमाचल से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की सुबह प्रदेश के मंडी-कटौला-बजौरा राज्य मार्ग पर टिहरी के समीप मरोगी नाला में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत की सूचना है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

जीप पर लगा है पंजाब का नंबर
बताया जा रहा है कि जीप पर पंजाब नंबर लगा है. हादसा उस वक्त हुआ, जब जीप में सवार लोग कुल्लू की ओर से मंडी आ रहे थे. कटौला से 6 किलोमीटर की दूर यह दुर्घटना हुई. जीप करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही कमांद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला. रेस्क्यू में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद की. हादसे का शिकार हुई जीप पंजाब से खोया-पनीर पहुंचने कुल्लू-मनाली गई थी. इस संबंध में थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि कमांद पुलिस इंचार्ज आलम राम के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया है.

Latest News

गौतम गंभीर ने अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने पर दी बधाई, बोले- इतिहास आपको हमेशा याद रखेगा

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है....

More Articles Like This