Trigrhi Yog 2026: ज्योतिष के अनुसार अक्टूबर का तीसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. 17 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, क्योंकि इस दिन सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शुक्र और बुध पहले से इसी राशि में मौजूद हैं. सूर्य के तुला में पहुंचते ही तीनों ग्रह एक साथ आ जाएंगे. तुला राशि में शुक्र और बुध की युति से पहले से ही लक्ष्मी राजयोग बना हुआ है. वहीं सूर्य के प्रवेश के बाद बुध के साथ बुधादित्य योग और शुक्र के साथ शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए आर्थिक स्थिति, कारोबार और करियर के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है. खासतौर पर सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों को इसका लाभ मिलने की संभावना बताई जा रही है.
सिंह राशि
17 अक्टूबर को बनने वाला त्रिग्रही योग सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रह सकता है. इस दौरान कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन सकते हैं. व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सौदा भी फाइनल हो सकता है, जिससे आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ आय बढ़ने के योग बन सकते हैं. लंबे समय से किसी उपलब्धि का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. इसके अलावा अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है.
तुला राशि
त्रिग्रही योग का सबसे खास प्रभाव तुला राशि पर पड़ने की संभावना बताई जा रही है, क्योंकि सूर्य के साथ बुध और शुक्र इसी राशि में मौजूद रहेंगे. इस योग के शुभ प्रभाव से व्यापार में सफलता मिल सकती है और कोई बड़ी या महत्वपूर्ण डील आपके पक्ष में आ सकती है. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होने के योग हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और कामकाज में आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है. पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का माहौल बना रह सकता है. छात्रों के लिए भी यह समय सकारात्मक रहने की उम्मीद है. परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े मामलों में मनमुताबिक परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी 17 अक्टूबर के बाद बनने वाला यह ग्रह संयोग लाभकारी रह सकता है. कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और बिजनेस के विस्तार के नए अवसर सामने आ सकते हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. अगर लंबे समय से कोई पैसा अटका हुआ है, तो उसकी वापसी के रास्ते भी बन सकते हैं. नया कारोबार या कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है.
17 अक्टूबर को होगा सूर्य का तुला राशि में गोचर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य 16 नवंबर 2026 को शाम 7 बजकर 42 मिनट तक तुला राशि में रहेंगे. इसके बाद सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहा जाता है. इसलिए 17 अक्टूबर को तुला संक्रांति भी होगी. सूर्य देव लगभग 30 दिनों के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं. यह क्रम मेष राशि से शुरू होकर मीन राशि तक चलता है और इसके बाद दोबारा मेष राशि से शुरू हो जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसी सूर्य गोचर के साथ तुला राशि में पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ सूर्य की युति बनेगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यी भी पढ़े: श्रद्धा से किया गया श्राद्ध पितरों के प्रति कृतज्ञता का सबसे बड़ा भाव: दिव्य मोरारी बापू

