निलंबित BRS नेता के. कविता ने छोड़ा पार्टी और MLC पद, इस्तीफे का ऐलान किया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

K Kavitha: के. कविता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बीआरएस से निलंबित कर दिया गया था. हैदराबाद में आज के. कविता ने पार्टी और एमएलसी पद छोड़ने का ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा निलंबन पूरे बीआरएस को नियंत्रित करने की साजिश का हिस्सा है. उन्होंने अपने चचेरे भाई हरीश राव और संतोष राव पर गंभीर आरोप लगाए. दोनों पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चचेरे भाई हरीश राव और संतोष राव के भ्रष्टाचार के कारण केसीआर के खिलाफ सीबीआई जांच हो रही है.

इस दौरान कविता ने अपने भाई रामा राव को दोनों से बचकर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि चचेरे भाई शुभचिंतक नहीं हैं. साथ ही निलंबित बीआरएस नेता ने पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर राव से अनुरोध किया कि वे अपने आसपास क्या हो रहा है, इस पर नजर रखें.

के. कविता ने कहा कि तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद से मैं विभिन्न मुद्दों के लिए लड़ रही हूं. जब मेरे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया, तब भाई रामा राव ने मेरा साथ नहीं दिया. इस्तीफे का ऐलान करते हुए के कविता ने पार्टी प्रमुख और पिता केसीआर और भाई केटी रामाराव के साथ संबंधों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी और आलोचक चाहते हैं कि हमारा परिवार बिखर जाए.

Latest News

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात; हाथ-छाती पर दिखीं पट्टियां

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को...

More Articles Like This

Exit mobile version