UP में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, लखनऊ में संक्रमित महिला ने तोड़ा दम

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swine Flu: स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी इस संक्रमण ने दस्तक दे दी है. दरअसल, लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में इंदिरानगर की रहने वाली 50 वर्षीय महिला मरीज़ ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

सांस लेने में हुई थी तकलीफ

मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले बुख़ार, सर्दी-जुकाम और साँस लेने में दिक़्क़त हुई थी. जिसके बाद परिवार ने उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया. लक्षण देखते हुए स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई. 24 अगस्त को रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी.

परिवार ने नहीं दी Swine Flu की जानकारी

25 अगस्त को महिला को बलरामपुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. एडमिट कराने के दौरान परिवार ने डॉक्टरों से स्वाइन फ्लू की पॉजिटिव रिपोर्ट की बात नहीं बताई. हॉस्पिटल में महिला को साँस लेने में दिक़्क़त होने लगी और लगातार हालत बिगड़ती गई. जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट और जीवनरक्षक उपकरणों पर रखा गया. हालांकि, बीते दिन दोपहर करीब ढाई बजे उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Yoga: मन को शांत और एकाग्र करने में मददगार मानी जाती हैं ये मुद्राएं और बंध, जानें सही तरीका

अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

मौत के बाद परिवार वालों ने स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट दिखाई. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. फिर एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के भी सैंपल लिए गए. वहीं, महिला का इलाज करने वाले 17 डॉक्टरों और कर्मचारियों के सैंपल KGMU जांच के लिए भेजे गए.

ये भी पढ़ें- Swine Flu: गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 120 के करीब केस सामने आए, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Latest News

PM मोदी और सीएम योगी ने बच्चों से बंधवाई राखी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2026: पूरा देश आज रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है. भाई-बहन एक दुसरे को राखी बांध रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version