अभिनेता और DMDK के संस्थापक ‘कैप्टन’ विजयकांत का चेन्नई में निधन

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चेन्नई: डीएमडीके के संस्थापक-नेता और लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. नवंबर में तबीयत बिगड़ने पर विजयकांत को चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खांसी और गले में दर्द के कारण वह 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे. उनकी पार्टी ने अपने पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी भी दी थी.

डीएमडीके कार्यालय ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
विजयकांत का पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया है. जहां से शीघ्र ही उनका पार्थिव शरीर डीएमडीके कार्यालय ले जाया जाएगा. ‘कैप्टन’ के नाम से मशहूर विजयकांत का जीवन तमिल फिल्म उद्योग में एक सफल करियर से जुड़ा रहा. राजनीति में आने से पहले उन्होंने 154 फिल्मों में अभिनय किया. नादिगर संगम आधिकारिक तौर पर साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (SIAA) के रूप में जाना जाता है. इसमें पद पर रहते हुए विजयकांत ने दक्षिण फिल्म उद्योग में भी क्रांतिकारी बदलाव लाए.

2005 में बनाई थी पार्टी
आपको बता दें कि विजयकांत ने 2005 में देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (Desiya Murpokku Dravida Kazhagam) की स्थापना की. उनकी पार्टी DMDK ने साल 2006 में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा. इस चुनाव के दौरान DMDK ने कुल वोट शेयर का केवल 10 प्रतिशत हासिल किया. हालांकि, संस्थापक-नेता को छोड़कर पार्टी का कोई भी उम्मीदवार जीतकर नहीं आया.

Latest News

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर हमले, BLA का बड़ा दावा- 129 सैनिकों को मार डाला

Balochistan Attacks: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर कई हमले होने की खबर है. स्थानीय मीडिया के...

More Articles Like This

Exit mobile version