Mumbai News: केमिकल फैक्ट्री में लगी भयानक आग, राहत और बचाव का कार्य जारी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai News: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, नवी मुंबई के एमआईडीसी में नवभारत इंडस्ट्रियल केमिकल कंपनी में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग किन वजहों से लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैंं. बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने का काम जारी है. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग इतनी भयानक है कि इसकी लपटें आसमान को छूते नजर आ रही थी. आग बुझाने का काम लगातार किया जा रहा है.

आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई के मलाड में गुरुवार को भीषण आग लग गई थी. ये आग व्यवसाइक इमारत में लगी थी. ये आग दफ्तरी रोड स्थित सेंट्रल प्लाजा की पांचवीं और छठी मंजिल पर लगी थी. इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ था.

 यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को सीधे मिलेगा लाभ, EPFO ने बदला ये नियम

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version