कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद, चल रहा सर्च अभियान, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी

Must Read

J&K Terrorist Attack: दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार को आतंकियों ने हमला किया. इसमें 35 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक दोपहर करीब 12.30 बजे आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग की. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं.

बीरवाह के रहने वाले थे आशिक हुसैन 

इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए. उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि आशिक हुसैन यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम का हिस्सा थे. हमले के बाद आतंकी भाग गए. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. जिस जगह फायरिंग हुई, वह शहर का मुख्य बाजार है.

इलाके में तनाव की स्थिति

यहां आम दिनों में भी काफी भीड़ रहती है. गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी. अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और फायरिंग के बाद वे किस दिशा में भागे.

लश्कर-ए-तैयबा का एक छद्म या प्रॉक्सी संगठन

TRF को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक छद्म या प्रॉक्सी संगठन माना जाता है. यह संगठन अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद सामने आया था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, TRF का गठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों की तरफ से किया गया था. माना जाता है कि इस संगठन का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में होने वाली आतंकी गतिविधियों को स्थानीय रूप देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लश्कर-ए-तैयबा के नाम को छिपाने के लिए किया गया.

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित

भारत सरकार ने जनवरी 2023 में TRF को UAPA के तहत एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था. सरकार ने कहा था कि यह संगठन आतंकवादी गतिविधियों, आतंकियों की भर्ती, घुसपैठ और हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है.

इसे भी पढ़ें. भारतीय नागरिकों की मौत के बाद बेहद सख्त दिखे जयशंकर, रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात कर दर्ज कराई अपनी नाराजगी

Latest News

BRICS बाजार में शॉपिंग करती दिखीं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियन, पारंपरिक कला और संस्कृति का जमकर लिया आनंद

Zahra Pezeshkian: 18वें ब्रिक्स समिट के बीच शनिवार को दिल्ली के नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में लगे 'ब्रिक्स बाजार' में...

More Articles Like This