देश की राजनीति में आज एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए उसके सात बागी सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. राज्यसभा सचिवालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी होते ही सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है और इस फैसले को संसद की ताकत के समीकरण में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने क्या कहा ?
इस फैसले के बाद केंद्र सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन जी ने आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है. अब राघव चड्ढा जी, संदीप पाठक जी, अशोक मित्तल जी, हरभजन सिंह जी, स्वाति मालीवाल जी, राजिंदर गुप्ता जी और विक्रमजीत सिंह साहनी जी भाजपा संसदीय दल के सदस्य हैं.
Honb'le Chairman Rajya Sabha Shri C.P. Radhakrishnan Ji has accepted the merger of 7 AAP MPs with BJP. Now, Raghav Chadha ji, Sandeep Pathak ji, Ashok Mittal ji, Harbhajan Singh ji, Swati Maliwal ji, Rajinder Gupta ji & Vikramjit Singh Sahney ji are Members of BJP Parliamentary…
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 27, 2026
किरण रिजिजू ने आम आदमी पार्टी के बागी सांसदों की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने लंबे समय से देखा है कि इन 7 माननीय सांसदों ने कभी भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया और न ही कभी अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया है. केंद्रीय मंत्री ने इन सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले एनडीए में आपका स्वागत है और टुकड़े-टुकड़े INDI गठबंधन को अलविदा.
यह भी पढ़े: हाबड़ा में मिले आठ जिंदा बम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बढ़ी हलचल