दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का बयान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anti Paper Leak Bill: 30 जुलाई को देश के दोनों सदनों में एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया. विपक्ष के वॉकआउट के बीच राज्यसभा में ये बिल ध्वनि मत से पारित हो गया. बिल पास होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है.

क्या बोले अमित शाह

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने कहा, “मोदी सरकार ने आज संसद में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ पास करके हमारे छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है.”

दोषियों को मिलेगी सख्त सजा Anti Paper Leak Bill

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह नया कानून उन अपराधों को रोकने के लिए सबसे मजबूत उपाय साबित होगा जो हमारी सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को कम करके हमारे युवाओं की उम्मीदों को नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि मेरिट-आधारित व्यवस्था की निष्पक्षता से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने वालों को सख्त से सख्त सजा देने के प्रावधानों के जरिए यह कानून यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे युवा अपने देखे हुए सपनों को पूरा कर सकें.

बिल के पारित होने पर शिवराज सिंह चौहान का बयान

बिल के पारित होने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “आज राज्यसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ के पारित होने से पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली को नई मजबूती मिली है.”

एक ऐतिहासिक कदम है

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, यह परीक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार और पेपर लीक के डर से मुक्त करने और इसे विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.” उन्होंने कहा कि ये सभी प्रावधान यह सुनिश्चित करेंगे कि युवाओं की कड़ी मेहनत किसी भी अनुचित तरीके से बेकार न जाए. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लंबे समय से छात्र और अभिभावक पेपर लीक और धांधली की घटनाओं से परेशान थे. इस नए कानून से परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा फिर से बहाल होगा.

ये भी पढ़ें- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’, एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर PM मोदी ने Insta पर जारी किया Video

Latest News

Petrol-Diesel Rate Today: आज कितना सस्ता या महंगा मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? देखें अपने शहर का ताजा रेट

31 जुलाई 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. जानिए प्रमुख शहरों के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का नया अपडेट.

More Articles Like This

Exit mobile version