PM मोदी सहित इन नेताओं ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार, 01 जून को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मनसुख मांडविया भारत को खेल जगत में महाशक्ति बनाने और हमारे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं. हमारे श्रमिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयास भी उतने ही सराहनीय हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं.“

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने पीएम मोदी से मिली शुभकामनाओं पर कहा, “पीएम मोदी आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. मैं आपके निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। आप हमारे लिए हर दिन कड़ी मेहनत करने और देश के विकास और कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं.“

सीएम योगी ने भी दी जन्मदिन की बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.“

राजस्थान के सीएम ने भी दी शुभकामनाएं

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा, “केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, आपके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.“
Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version