‘ये गंभीर विषय है…’, Bihar में पुल टूटने की घटनाओं पर बोले चिराग पासवान- ‘इसको बदार्श्त नहीं किया जाएगा’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chirag Paswan on Bihar Bridge Collapsed: बिहार के अलग अलग जिलों में पिछले कुछ दिनों के अंदर 12 पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी नजर बनी हुई है.

‘ये गंभीर विषय है…’

चिराग पासवान ने कहा, ‘ये गंभीर विषय है, इस बात का मैं विश्वास रखता हूं कि राज्य सरकार भी इसको उतनी ही गंभीरता से ले रही है. जिस तरीके से निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की वजह से गुणवत्ता में समझौता किया गया है, इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा, मैं प्रशासन और राज्य सरकार दोनों के संपर्क में हूं और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न घटे.

एससी में दायर हुई याचिका

आपको बता दें, बिहार में पुलों के टूटने की घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका में उन सभी छोटे और बड़े पुलों के सरकारी निर्माण का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के आदेश देने की मांग की गई है, जो अभी और हाल के वर्षों में बने हैं.

यह भी पढ़े: Hathras Accident: आश्रम पर आधी रात पहुंची पुलिस, साथ ले गई दो गाड़ियां, चर्चाएं तेज

Latest News

शेयर बाजार में तेजी के संकेत, 12 महीनों में 28 हजार के करीब पहुंच सकता है निफ्टी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शेयर बाजार मजबूत ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है. सामान्य स्थिति में निफ्टी 27,958 और तेजी के माहौल में 30,497 तक पहुंच सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version